अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक सुरक्षा परिषद ने मनाया मानवाधिकार दिवस ll

अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक सुरक्षा परिषद ने मनाया मानवाधिकार दिवस
आज कानपुर दक्षिण के बर्रा साउथ स्थित बी एल स्मारक इंन्टर कालेज जरौली फेस-1 पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक सुरक्षा परिषद की राष्ट्रीय  और युवा कार्यकारिणी टीम ने मिलकर मानवाधिकार दिवस मनाया और कोरोना संकट को ध्यान मे रखते हुए मास्क का वितरण किया गया | इस संगठन का मूल उद्देश्य गरीब, असहाय, महिला उत्पीड़न, बाल उत्पीड़न, भ्रष्टाचार व अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना एवं सभी को न्याय दिलाना है | मानवाधिकार दिवस के अवसर पर  राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जी ने बताया कि सर्दी को देखतें हुए संगठन जल्द ही कम्बल का वितरण कर  लोगो की मदद के लिए आगे आयेगा | इस मौके पर इन्द्रजीत सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष), कुलदीप सिंह ( राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), हौसिला प्रसाद दुबे( राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव), राजकुमार मिश्रा प्रदेश उपाध्याय, विजय शंकर मंडल सचिव, एडवोकेट मनोज कुमार जिला उपाध्याय, सुमित कुमार युवा जिला अध्यक्ष, प्रशांत बाजपेयी मिडिया प्रभारी, होरी लाल नगर अध्यक्ष, अजय त्रिपाठी नगर सचिव, प्रमोद कुमार, हरिओम यादव आदि लोग मौजूद रहे

संपादक के बारे में

Scroll to Top