अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत जोर शोर से किया गया।
(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ मिश्रा का घाटमपुर क्षेत्र के सजेती के समीप बने टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने रविवार को ब्राह्मण महासभा के काफिले को रोककर जोर शोर के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं में इतनी खुशी दिखी कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सेल्फी ली।
जनपद कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के सजेती के समीप बने टोल प्लाजा के पास रविवार दोपहर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का काफिला निकला। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ मिश्रा का अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं ने खूब स्वागत किया। ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए हमीरपुर जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश पाठक वा जिला प्रभारी जालौन राजू पाठक के नेतृत्व में संगठन के अध्यक्ष वह परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी का भव्य स्वागत करने के लिए मौजूद रहे। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि कानपुर के बिकरू कांड में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे जो निर्दोष रूप से जेल में बंद है रविवार को उनके माता-पिता से मुलाकात करने उनके घर गए थे। इसके बाद वहां से अब महोबा के लिए जा रहे हैं जहां पर पिछले दिनों एक व्यवसायी इंद्रकांत त्रिपाठी को गोली मार दी गई थी।जिन की गर्दन में गोली लगने के बाद कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रविवार को उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने बिखरू कांड के जेल में बंद अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे के परिवार को आश्वासन दिया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा उनकी आर्थिक रूप के साथ साथ न्याय दिलाने का भी काम करेगा।

