अज्ञात युवती का शव मिला डर के कारण अभियुक्त ने भी की आत्महत्या

अज्ञात युवती का शव मिला डर के कारण अभियुक्त ने भी की आत्महत्या

रिपोर्ट- धरमवीर सिंह/फतेहपुर


फतेहपुर/औंग- फतेहपुर जनपद के अंतर्गत औंग थाना क्षेत्र के मकुआ खेड़ा व होलापुर गांव के बीच एक अज्ञात लड़की का शव सुबह लगभग 6 बजे मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
देखते ही देखते थोड़ी ही देर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और डायल 112 पुलिस को सूचना भी दे दी, और मौके पर औंग थाना अध्यक्ष केशव प्रसाद वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लड़की के शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जांच में निकला दोषी धीरेन्द्र उर्फ रामू ने उलझाई पुलिस की गुत्थी व रेलवे ट्रैक पर कटकर लगाया मौत को गले।
सूत्रों के अनुसार प्रिया (मृतका) पुत्री रामबाबू रैदास निवासी मकुआ खेड़ा जनपद फतेहपुर व धीरेन्द्र उर्फ रामू के बीच प्रेम संबंध के साथ – साथ अवैध संबंध थे ।
रामबाबू रैदास ने अपनी पुत्री का विवाह पासी खेड़ा के एक युवक से तय कर दिया । उसके बाद अभियुक्त धीरेन्द्र ने किया ऐसा काम। धीरेन्द्र उर्फ रामू ने स्वयं आत्महत्या करके पुलिस को एक नई उलझन में डाल दिया कि हत्या में किस हथियार या नशीली दवा का प्रयोग किया गया? किस अन्य व्यक्ति ने हत्या जैसे गंभीर अपराध में उसका साथ दिया?
किस प्रकार लड़की को उसके घर से लाया गया?
थाना अध्यक्ष केशव प्रसाद वर्मा से बात करने पर  बताया कि सुबह किसी ने सूचना दी कि किसी लड़की का जला हुआ शव खेतों में पड़ा है।
थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को शांत कराया व लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व जांच करने में जुट गई। लाश से थोड़ी ही दूरी पर मृतका का मोबाइल मिला । कॉल रिकॉर्ड चेक करने पर ज्ञात हुआ की रामू से आखिरी व लंबी बात हुई है। 
थानाध्यक्ष ने रामू को ट्रेस करके फॉलो किया। जांच में दोनों के बीच अवैध संबंध की पुष्टि हुई व रामू ने लड़की को खो देने से विचलित होकर उसकी हत्या कर दी। लेकिन इससे पहले रामू ने रेलवे ट्रैक पर कटकर मौत को गले लगा लिया।

संपादक के बारे में

Scroll to Top