अधिक भार हो जाने से 25 केवी का ट्रांसफार्मर एक बार फिर हुआ खराब।

अधिक भार हो जाने से 25 केवी का ट्रांसफार्मर एक बार फिर हुआ खराब।
▪️ 15 दिन से लगातार बिजली को तरस रहे ग्रामीण।
▪️गांव में बिजली का अधिक भार होने के कारण ट्रांसफार्मर बार बार फूकने की समस्या,ग्रामीण कर रहे अधिक भार वाले ट्रांसफार्मर की मांग।
असोथर/फतेहपुर।
असोथर उपकेंद्र क्षेत्र के थरियांव फीडर के दलपतपुर गांव में बिजली आपूर्ति एक बार फिर बाधित हो गई।गांव में पिछले पंद्रह दिनों से बिजली ना आने से ग्रामीण परेशान नजर आ रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया की लगभग पंद्रह दिन से गांव की आपूर्ति ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण प्रभावित है।उन्होंने यह भी बताया की गांव की आबादी 500 से ऊपर है। गांव में बिजली की खपत में अधिक भार है जिसे गांव में लगा 25केवी का ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले पाता।जिससे हर बार गांव की बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से प्रभावित हो जाती है।गांव का ट्रांसफार्मर पिछले दिनों कई बार बदल चुका है इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।ग्रामीणों की मांग है की खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर एक बड़े भार वाले ट्रांसफार्मर को स्थापित किया जाय जिससे गांव में उपयोग होने वाली बिजली का भार नया ट्रांसफार्मर उठा सके।गांव के ही डॉ मोहम्मद सद्दाम ने बताया की गांव में अधिक लोड होने की वजह से गांव में बिजली खपत का भार कम लोड का ट्रांसफार्मर नहीं उठा पता और अंत में खराब हो जाता है।जिसके बारे में कई बार ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों के द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचित किया जा चुका है।इसके बावजूद भी कार्य नहीं हुआ।उन्होंने कहा की सभी ग्रामीणों की मांग है कि गांव के भार को देखते हुए नया अधिक भार का ट्रांसफार्मर लगाया जाए।जिससे ग्रामीणों को बिजली से होने वाली समस्याएं दूर हो सकें।गांव के मोहम्मद हारून,रसीद अहमद,बरसात हुसैन,नफीस,निजाम आदि ग्रामीणों ने समस्या पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। असोथर उपकेंद्र के जेई हरिकेश से फोन कर जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

संपादक के बारे में

Scroll to Top