अधिशाषी अधिकारी निरुपमा प्रताप सिंह नगर पालिका बिंदकी ने प्रतिबन्धित पॉलीथिन व डिस्पोजल ग्लास सही लगभग 30,000 रुपये की लागत का माल किया जब्त(Fatehpur)

ब्यूरो रिपोर्ट इंडिपेंडेंट इंडिया फतेहपुर

फतेहपुर

बिंदकी नगर पालिका ने एक बार फिर से सक्रियता दिखाते हुए नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन सहित कई सामानों को किया जब्त साथ ही बिना मास्क घूम रहे लोगों से 26,00 रुपये शुल्क भी वसूला तो वहीं बिंदकी नगर के बैलाही बाजार में स्थित अमित ट्रेडर्स से प्रतिबंधित पॉलीथिन में 5,000 रुपये जुर्माना तो वहीं इश्तियाक नाम की दुकान से भारी में प्रतिबंधित पॉलीथिन के साथ साथ डिस्पोजल ग्लास व प्लेट पर 7,000 जुर्माना लगाकर माल को जब्त कर लिया गया जिसके बाद प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने व बेचने वालों में हर तरफ हाहाकार मच गया तो कई दुकानदार नगर पालिका की टीम को अपनी ओर आता देख दुकान बन्द कर व छोड़कर भागते हुए नजर आए इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी निरुपमा प्रताप सिंह नगर पालिका परिषद बिंदकी,सफाई निरीक्षक राजेन्द्र सिंह,राजस्व निरीक्षक रवींद्र सोनकर,सुशील सविता,राजकुमार,सहित कई लोग मौके पर उपस्थित रहे !

संपादक के बारे में

Scroll to Top