प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा इन दिनों विराट कोहली के साथ दुबई में
नई दिल्ली- प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा इन दिनों विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। विराट दुबई में आईपीएल खेलने गए हैं। अनुष्का हमेशा विराट को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम आती हैं। वहीं विराट भी इस बीच अनुष्का का पूरा ध्यान रखते हैं। अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसे दोनों के फैन क्लब ने शेयर किया है। वीडियो में विराट प्लेयर्स के साथ ग्राउंड में रहते हैं और वहीं से इशारों में अनुष्का से पूछते हैं कि उन्होंने खाना खाया? विराट का अनुष्का का ऐसे केयर करना फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। फैन्स विराट की तारीफ कर रहे हैं कि कैसे गेम के साथ-साथ वह पत्नी का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं।

