अभिवावकों को संदेश देती कविता(एक सन्देश अभिवावकों) रचनाकार – प्रतिमा उमराव(Pratima Umarao)

अभिवावकों को संदेश देती कविता(एक सन्देश अभिवावकों) रचनाकार – प्रतिमा उमराव(Pratima Umarao)


एक संदेश अभिभावकों को
हो जाओ तैयार, 
अपना कर्तव्य निभाने को |
पाठशाला भेजो  प्रति दिन,  
अपने पाल्यों  को | 
रहे न वंचित कोई, 
अपनी शिक्षा पाने को | 
है शिक्षक का संदेश यही, 
अभिभावकों को |
करो न कोई बहाना, 
मांग समय की समझो तुम |
यदि निकल गया यह अवसर ,      
फिर पछताओगे तुम |
शिक्षा रूपी दिनकर से, 
तिमिर को काट सकोगे तुम |
अनपढ़ रहे न संतान तुम्हारी,    
 इसकी जिम्मेदारी लो तुम |
है शिक्षक का संदेश यही, अभिभावकों को
हर बाधा छोटी पड़ जाती है, 
यदि हौसला हो अपने मन में |
बस आगे – आगे बढ़ते  जाओ, 
मंजिल मिलती हर हालत में |
दीप जलाओ शिक्षा का, 
ज्ञान का उजियारा फैले आंगन में 
सभी धनों में उत्तम  है शिक्षा, 
इसके बिना अधूरापन है जीवन में  |
है शिक्षक का संदेश यही, अभिभावकों को
रचनाकार-
प्रतिमा उमराव 
स.अ.उच्च प्राथमिक विद्यालय अमौली
शिक्षा क्षेत्र- अमौली
जनपद – फतेहपुर

संपादक के बारे में

Scroll to Top