अभिषेक कश्यप बने नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के नए जिलाध्यक्ष।
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के फतेहपुर जनपद के नए जिला अध्यक्ष के रूप में अभिषेक कश्यप को नियुक्त किया गया। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव व पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश के द्वारा जनपद फतेहपुर में जिला अध्यक्ष के रूप में अभिषेक कश्यप को मनोनीत होने के बाद नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के जिला कार्यालय पर पूर्व जिला अध्यक्ष वलय दत्त बाजपेई के द्वारा फूल माला पहनाकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक कश्यप का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत होते ही नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभिषेक कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे। उन्होंने कहा कि नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया लगातार देश में छात्रों के साथ हो रहे हनन, दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज बुलंद करती आई है। उन्होंने पद ग्रहण करते हुए शपथ ली की अगर फतेहपुर जनपद में छात्रों व बच्चों महिलाओं आदि के साथ अन्याय होता है तो वह उनके साथ खड़े होंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे। इस मौके पर नितिन दुबे, विनीत मौर्य, मनीष सोनी, सर्वजीत प्रताप, गगन दीक्षित, शिवम सोनी, अस्मत आदि लोग मौजूद रहे।

