अमृत महोत्सव में केंद्रीय मंत्री ने शहीदों को अर्पित किया श्रद्धा सुमन

फतेहपुर जनपद के बिंदकी खजुहा मार्ग स्थित बावन इमली शहीद स्मारक में पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया । और सिर झुका कर नमन किया वह विभिन्न प्रकार की बनाई गई रंगोली ओं का अवलोकन किया रंगोली में भारत देश का नक्शा बनाया गया तथा अमर शहीद जोधा सिंह अटैया का भी चित्र बनाया गया था इसके अलावा विभिन्न प्रकार की रंगोली तैयार की गई थी ।केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बनाई गई रंगोलीओं को सराहा और प्रशंसा की इस मौके पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अलावा कारागार राजमती जय कुमार सिंह के अलावा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष माधुराज विश्वकर्मा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश बाजपेई के अलावा बीजेपी नेता वीरेंद्र दुबे राजेंद्र कुमार योगेंद्र सिंह राम प्रताप सिंह दिनेश बाजपेई कुलदीप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट अजय प्रजापति

संपादक के बारे में

Scroll to Top