अमौली कस्बे मे चला सरकारी बुलडोजर,गिरायी गयी अबैध इमारत (amauli)

 आज कस्बा अमौली में नायब तहसीलदार बिंदकी के नेतृत्व में जे सी बी गरजती रही और अवैध कब्जा धारियों के अतिक्रमण गिराए जाते रहे, इसमें मुख्य रूप से ऐतिहासिक बड़े तालाब के एक दर्जन से ज्यादा अस्थाई निर्माण गिराए गए साथ ही मुख्य बाजार में स्थित एक दर्जन से ज्यादा लोहे की गुमटियों को ध्वस्त किया गया ज्ञात हो कि अमौली के पश्चिमी छोर पर एक ऐतिहासिक बड़े ताला है जिसका आजादी के समय में रखवा 84 बीघा था परंतु धीरे-धीरे लोगों ने कब्जा कर उसके ऊपर सैकड़ों की संख्या में कच्चे-पक्के मकानों का निर्माण करा रखा है ,विगत दिनों तालाब की खुदाई हुई जिसके निरीक्षण हेतु फतेहपुर जनपद के जिला अधिकारी संजीव सिंह मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने शिकायत की, कि लोगों ने तालाब पर कब्जा कर रखा है और तलाब की स्थिति बहुत खराब हो गई है जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध कब्जा धारियों को चिन्हित कर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए ।
फल स्वरूप आज नायब तहसीलदार सिद्धांत के नेतृत्व में कानूनगो व लेखपाल संतोष कुमार, शुभम बाजपेई, जगदीश प्रसाद व अन्य लेखपालों के साथ ही थाना चांदपुर व अमौली पुलिस आज दोपहर 12:00 बजे पूरे दलबल के साथ ऐतिहासिक तालाब में जे सी बी लेकर पहुंचे और अस्थाई रूप से अतिक्रमण किए हुए लोगों का निर्माण ध्वस्त कराया, इसके बाद कस्बा के मुख्य बाजार पर एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने अवैध रूप से लोहे की गुमटियां रख अपनी अपनी दुकान चला रहे थे, जिसको भी पूरे दलबल के साथ पहुंचकर पूरी तरीके से ध्वस्त कर दिया गया ।अवैध कब्जा धारियों की वर्षों से जमी हुई दुकाने पूरी तरीके से जमींदोज हो गई। लेखपाल अमौली संतोष मिश्रा ने बताया आज बड़े तालाब के अस्थाई निर्माण के साथ ही अवैध रूप से रखी गुमटियों को हटाया गया है, जिन लोगों ने स्थाई रूप से निर्माण कर रखा है उनको नोटिस दी गई हैं नोटिसो के निस्तारण के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

संपादक के बारे में

Scroll to Top