अमौली के लाल ने आईआईटी जेईई में रैंक पाकर किया नाम रोशन।
अमौली,”होनहार बिरवान के होत चिकने पात” कहावत को चरितार्थ करते हुए फतेहपुर जनपद के यमुना तटवर्ती कछार में स्थित एक छोटे से कस्बे अमौली के मध्यम वर्गीय खाद व्यवसाई के बेटे ने भारत की प्रसिद्ध प्रतियोगी परीक्षा आईआईटी जेईई में जनरल कैटेगरी रैंक पर 736 वें तथा ऑल इंडिया रैंकिंग में 7098 वें स्थान पर चयनित होकर न केवल कस्बे बल्कि जनपद का नाम रोशन किया। बल्कि कृषक पिता के बेटे खाद कारोबारी बृजेंद्र तिवारी व उनकी गृहणी पत्नी प्रतिमा तिवारी की अनवरत मेहनत का परिणाम है की उन्होंने न केवल समाज सेवा और व्यवसाय में नाम कमाया, बल्कि उनके बेटे ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अच्छी रैंक लाकर जनपद के गौरव में चार चांद लगा दिए। देवांग में स्कूली शिक्षा स्थानीय स्तर पर पूरी करके हेलिजर बॉर्डन एजुकेशन सेंटर कानपुर की मेधावी प्रवेश परीक्षा पास कर प्रवेश लिया व दसवीं की परीक्षा 93% अंकों के साथ उत्तीर्ण की।इसके बाद माता-पिता से आईआईटीजेईई में हिस्सा लेने के लिए निवेदन किया तो बच्चे पर विश्वास जताकर उसे कैरियर पॉइंट कोटा भेजा । जहां उसने 12वीं की परीक्षा 92% अंकों के साथ उत्तीर्ण की।और अपने दूसरे प्रयास में दूसरे प्रयास में उसने जी एडवांस परीक्षा में चयनित होकर आईआईटी मैं अपना प्रवेश सुरक्षित कर लिया। इसके पूर्व प्रथम प्रयास में उसका चयन आईआईटी छोड़कर देश की कई प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों के लिए हुआ था लेकिन देवांग ने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में अभूतपूर्व सफलता अर्जित की। उसने सफलता का श्रेय अपने माता पिता को और शिक्षकों को दिया और कहा कि माता-पिता ने मुझ पर विश्वास बनाए रखा और मुझे नैतिक बल प्रदान करते हुए मेरा अनवरत सहयोग किया जबकि मेरे शिक्षकों ने मुझे हर कदम पर प्रोत्साहित करते हुए मूल्यवान नोट सुबह सारगर्भित विषयक तथ्य बताएं। परिवार में माता-पिता के अतिरिक्त छोटा भाई शिवांग भी कोटा में रहकर आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा है देवांग में आईएस बन कर देश और समाज की सेवा करने का संकल्प ही जीवन का लक्ष्य बताया। आत्मविश्वास से लबरेज देवांग ने शिवांग के विषय में भी यही बात दोहराई । जैसे ही देवांग के चयन की बात अमौली कस्बे में फैली वैसे ही मां दुर्गा पूजा कमेटी व परमार्थ प्रेरणा समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री उमेश त्रिवेदी के नेतृत्व में होनहार बच्चे का सम्मान किया और कहा कि यह हमारे क्षेत्र और जनपद के लिए गौरव की बात है कि हमारी कमेटी के के संरक्षक का बेटा आज इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अच्छी रैंक पाकर उत्तीर्ण हुआ है। माता प्रतिमा तिवारी खुशी से ओतप्रोत नजर आई उनके तो आंसू ही छलक आए।पिता ब्रजेन्द्र तिवारी ने कहाकि सफलता तभी पूरी होगी जब पूर्ण लक्ष्य प्राप्ति होगी।

