अमौली विकासखंड में नहीं रुक रहा बुखार से मौत का सिलसिला
अमौली विकास खंड क्षेत्र में बुखार से मौत का शिलशिला थमने का नाम नही ले रहा है। प्रतिदिन हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत ब्याप्त हो गई है। बताते चले कि कुम्हारनपुर मजरे मानेपुर में भी बीमारी फैल चुकी है।शनिवार को निपानशी पुत्री गोरेलाल उम्र 13 वर्ष चार दिन से बीमार थी।जिस पर परिजनों ने दो दिन पूर्व कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।जिसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई है। इसी गांव में लगभग 15 दिन पूर्व भी दो बच्चियों की मौत हुई थी। बताते है कि लगभग एक दर्जन लोगों का इलाज कानपुर में चल रहा है। और लगभग आधा सैकड़ा लोग गांव में बीमार हैं।

