अमौली सीएचसी का हाल खराब, एंटी करप्शन ने सीएमओ को लिखा पत्र

अमौली/फतेहपुर:- एंटी करप्शन एंड सोशल डेवलपमेंट काउंसिल ने अमौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखा, संगठन ने पत्र में अपनी 7 सूत्री मांगों को रखा, जिसमें लगभग 15 माह से बंद पड़ी सीबीसी जांच मशीनें शुरू कराई जाए,

लगभग 12 वर्षों से बंद पड़ी OT सुविधा शुरू की जाए, स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त मात्रा में दवाएं भेजी जाएं, एक्स सरे मशीन सहित अन्य उपकरणों को शुरू कराया जाए, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने सरकारी आवासों को संविदा कर्मियों से खाली कराया जाए, बाहर से दवा लिखने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए, सभी डॉक्टरों की प्रतिदिन उपस्थिति अनिवार्य की जाए, संगठन ने स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया वही संगठन के महासचिव प्रशांत बाजपेयी ने बताया

कि लगातार अमौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कोई ना कोई शिकायत मिल रही है, लगातार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बदहाली की खबरें अखबारों और चैनलों में निरंतर लग रही है लेकिन अभी तक जिले के अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी है, इस कारण संगठन को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखना पड़ा, वही उप महानिदेशक अमन दीप सचान ने बताया कि समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लगातार पैसे लेने, भ्रष्टाचार करने का मामला सामने आ रहा है,

इस पर संगठन अपनी नजर बनाए हुए हैं और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए संगठन को यदि जमीनी संघर्ष करना पड़ेगा तो संगठन वह भी करने के लिए बाध्य होगा, जल्द से जल्द स्वास्थ्य केंद्र की हालत सुधारी जाए ताकि मरीजों को इधर-उधर न भटकना पड़े, जिले के अधिकारी इस मामले को तत्काल संज्ञान में लें।
ब्यूरो रिपोर्ट

संपादक के बारे में

Scroll to Top