अवैध धान से भरा ट्रक जप्त दो ट्रक धान खाली कर भागने में हुये सफल

पन्ना: पवई एसडीएम द्वारा खरीदी केंद्र सुनवानी पहुंचकर ट्रक को किया जप्त ट्रक से धान की बोरियां पल्लेदारों के माध्यम से उतारी जा रही थी यूपी से अधिक मात्रा में अवैध धान ट्रक के माध्यम से सिमरिया मंडी पहुंचती है और खरीदी केंद्रों में खाली हो कर चले जाते हैं

ट्रक आज 5:00 बजे एसडीएम द्वारा मंडी का निरीक्षण किया गया तो मौके पर धान से भरा ट्रक खाली हो रहा था ट्रक को जप्त कर चालक से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि रात में मंडी के कर्मचारियों द्वारा गेट खोला गया तभी हम मंडी के अंदर आए,

दो ट्रक धान लेकर आए थे और मंडी के केंद्रों पर खाली हो कर भागने में सफल हुये दोनों ट्रकों की धान को एसडीएम द्वारा जप्त कर ली, सिमरिया मंडी के कर्मचारियों के ऊपर कब होगी कार्यवाही क्योंकि रात में गेट का ताला मंडी के ही कर्मचारी खोलते हैं।
रिपोर्ट सतीश चौबे

संपादक के बारे में

Scroll to Top