आखिर किसके इशारो पर सड़कों में ओवरलोड वाहन दौड़ा रहा खनन माफियाओं का गैंग

फतेहपुर– किशनपुर थाना क्षेत्र में जैसे ही एक मोरम खदान का संचालन शुरू हुआ वैसे ही खनन माफिया चांदी की चमक और पैसे की खनक के आगे इस तरह बौखला गए कि उन्हें प्रशासन का चारा दिखाई नहीं रहा और वह सारे नियम कानून भूल बैठे और सड़कों के चिथड़े उड़ाने के लिए सड़कों पर ओवरलोड वाहन दौड़ाने लगे और सब देख कर भी क्षेत्रीय प्रशासन गूंगे की तरीके मौन धारण किए हैं ।
जानकारी के मुताबिक किशनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित हो रहे संगोलीपुर मडैयन मोरम खदान मे खनन माफियाओं का वर्चस्व बढ़ता चला जा रहा है और अब उन्हें प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं रहा है जिसके चलते दिन रात सड़कों पर ओवरलोड वाहन दौड़ाए जा रहे हैं पर प्रशासन सब जान कर भी अंजान बना बैठा है क्षेत्र के तमाम जिम्मेदारों के आवास के सामने से ओवरलोड वाहन फर्राटा भर रहे हैं पर यह सब जिम्मेदारों को नजर नहीं आ रहा है तो उधर खनन माफियाओं से किसान परेशान हैं सड़कों पर दौड़ते हुए ओवरलोड वाहनों से सड़कों से उड़ती हुई धूल उनकी फसल बर्बाद कर रही है किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार कहीं रोड जाम कर रहे हैं तो कहीं खनन माफियाओं के खिलाफ अपना गुस्सा जता रहे हैं और शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही पर प्रशासन है कि किसानों को भी डांट फटकार लगा खनन माफियाओं को और संरक्षण देने में लगा है जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए हैं और अब उन्हें प्रशासन का जरा भी डर नहीं रहा है विजयीपुर चौकी क्षेत्र अधिकारी खागा उप जिला अधिकारी खागा के आवास के सामने से तिरपाल लगा ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ते हैं और प्रशासन गूंगा बना बैठा है।
अब इसे प्रशासन की सहभागिता कहे या फिर खनन माफियाओं का खौफ जिसके सामने प्रशासन बौना साबित हो गया है या फिर यह कहे कि खनन माफियाओं द्वारा प्रशासन को भी चांदी की चमक की एक झलक दिखा दी गई है जिससे प्रशासन मौन हो गया है ।
वी के द्विवेदी ब्यूरो

संपादक के बारे में

Scroll to Top