आगामी त्यौहारों एवं कोरोना महामारी से बचाव के संबंध मे सम्पन्न हुई शांति समिति की बैठक

पन्ना: पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीना के नेतृत्व मे आगामी त्यौहारों एवं वर्तमान समय में शासन द्वारा जारी कोरोना गाईल लाईन का पालन करने एवं मकर संक्रांति मेला आयोजन पर प्रतिवंधों तथा शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों एवं सामाजिक चर्चाओं

को लेकर थाना परिसर अमानगंज में शांति समिति की बैठक ली गई जिसमे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गुनौर श्रीमति भारती देवी मिश्रा , अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस ) गुनौर श्री पीयूष कुमार मिश्रा , नायब तहसीलदार अमानगजं सीएमओ नगर पंचायत पंचायत अमानगंज , थाना प्रभारी अमानगंज श्री विजय कुमार अहिरवार एवं

समस्त गणमान्य नागरिक , प्रिंट / इलैक्ट्रोनिक मीडिया , व्यापारी संघ , ग्राम व नगर रक्षा समिति के सदस्यों की सोशल डिस्टेशिंग का पालन करते हुये, कोरोना से बचाव के संबंध मे सुझाव दिये गये । पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना द्वारा रोको टोको अभियान के तहत कस्बा में मास्क का वितरण करवाया गया।
रिपोर्ट सतीश चौबे

संपादक के बारे में

Scroll to Top