आचार संहिता लागू होते ही सक्रिय हुआ प्रशासन

फतेहपुर: जनपद के अमौली कस्बे में जगह-जगह लगी दिगज्जो की होल्डिंग, बैनर को प्रसाशन द्वारा उतरवाते हुए नसीहत दी गयी।की आचार संहिता का कठोरता से पालन किया जाये।5 राज्यो में चुनाव आयोग द्वारा ऐलान करने के बाद प्रदेश में लागू हुई आचार संहिता का पालन कराने के लिये जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र में प्रसाशन द्वारा चुनाव आयोग के निर्देशों को मानते हुए।अमौली कस्बे में सरकारी भवनों,

विधुत पोल पर लगे सभी दलो के नेताओ की शुभ कमाएँ संदेश जैसे पोस्टर और होर्डिंग हटाने में जुट गए।राजनितिक सामग्री हो हटा कर पुलिस प्रसाशन को शांति व्यवस्था कायम करने के लिए दिशा निर्देश कर दिया गया है।बताते चले की आचार संहिता को भारतीय चुनावो का सबसे महत्व पूर्ण भाग माना जाता है।आचार संहिता चुनाव समिति द्वारा बनाया गया वो दिशा निर्देश होता है।

जिसे सभी राजनितिक पार्टियों को मानना अनिवार्य होता है।आचार संहिता का उद्देश्य पार्टियों के बीच मत भेद टालना,शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराना होता है।इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है।की कोई भी राजनितिक पार्टी केंद्रीय या राज्य की अपने आधिकारिक पदों का चुनाव में लाभ लेने हेतु गलत प्रयोग न कर सके।इस प्रकार चुनाव का समापन उचित प्रकार से करा लिया जाता है।आचार संहिता चुनाव की तारीखों के साथ ही इसकी घोसणा कर दी जाती है।और यह नतीजे आने तक जारी रहती है।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top