उतरौला पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला उदय राज सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक उतरौला अनिल सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक

28.01.2022 को थाना कोतवाली उतरौला के उ0निरीक्षक शम्भू सिंह व उ0नि0 सुरेन्द्र वर्मा मय टीम के द्वारा श्रृंगारजोत पुल के पास से सम्बन्धित मु0अ0सं0 385/2021 व 397/2021 धारा 457, 380, 411, 413 भा0द0वि0 थाना कोत0 उतरौला तथा मु0अ0सं0 138/2021 व 151/2021 धारा 457, 380, 411, 413 भा0द0वि0 थाना सादुल्लानगर

जनपद बलरामपुर में वांछित अभियुक्तगण जलील उर्फ साबिर पुत्र नाजिम अली उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम गुदरा जद्दापुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर, धर्मेंद्र उर्फ जीतू पुत्र स्वर्गीय अशोक सोनी उम्र 33 वर्ष निवासी इटवा चौराहा थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया

जिनके कब्जे से उपरोक्त मुकदमों में चोरी हुए समान कुल सम्पत्ति चाँदी करीब 825 ग्राम व सोना लगभग 25 ग्राम तथा नगदी 1200 रूपये बरामद हुआ । अभियुक्तगण जलील उर्फ साबिर व धर्मेंद्र उर्फ जीतू उपरोक्त को मानिए न्यायालय रवाना किया गया।
रिपोर्ट विनय कुमार वर्मा 

संपादक के बारे में

Scroll to Top