उद्योग विभाग की वर्षों से पड़ी जमीन को नगर निगम ने कराया अतिक्रमण मुक्त

रतलाम: रतलाम शहर के रेलवे अस्पताल के सामने उद्योग विभाग की भूमि पर करीब दस से अधिक वर्ष से किए गए एक अतिक्रमण को चार घंटे की कार्रवाई में जेसीबी की मदद से नगर निगम ने जमींदोज कर दिया। असल में जिस भूमि से अतिक्रमण नगर निगम व राजस्व अमले ने हटाया, उसके स्वामी ने कोर्ट से स्टे लिया हुआ था,

16 जनवरी को स्टे की अवधि समाप्त हुई तो दो दिन में सख्त रुख अख्तियार करते हुए अतिक्रमण को नेस्तनाबूत कर दिया गया। अब अतिक्रमण कर्ता को 60 हजार रुपए का जुर्माना पूरी कार्रवाई में हुए व्यय का देना होगा, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, उपयंत्री मनीष तिवारी, बृजेश कुशवाह,

शहर राजस्व अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक गेहलोत, नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान सहित अन्य अधिकारी रेलवे अस्पताल के सामने स्थित निजी होटल क्षेत्र पुष्कर रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां करीब 500 वर्गफीट भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ था। जब नगर निगम के अधिकारी व अन्य पहुंचे तो करीब 10 मिनिट तक होटल संचालक व उसके साथियों ने अधिकारियों से बहस भी की।

इस दौरान कोर्ट के स्टे की समय सीमा समाप्त होने का हवाला अधिकारियों ने दिया। हालांकि जो सामाग्री होटल में थी, उसको बाहर निकालने का समय दिया गया। इसके बाद सुबह करीब 11.30 बजे बाद अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई की शुरुआत हुई। करीब चार घंटे की कार्रवाई के बाद होटल को पूरी तरह से तोड़ दिया गया।
रिपोर्ट रितेश कैथवास

संपादक के बारे में

Scroll to Top