एन्टी करप्शन एवं सोशल डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा मनाया गया गणतंत्र दिवस

कानपुर: आज दिन बुधवार को कानपुर दक्षिण के बी.एल स्मारक इन्टर कालेज मे एन्टी करप्शन एन्ड सोशल डेवलपमेंट काउंसिल के द्वारा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम कोविड नियमों का पालन करते हुए मनाया गया है इस कार्यक्रम मे शिक्षक सम्मान, पत्रकार सम्मान, मेधावी छात्र सम्मान, स्वतंत्रता सेनानी सम्मान को सील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया

संस्थान मे प्रबंधन मनोज पाल ने बताया कि कोविड नियमों का पालन करने हुए इस गणतंत्र दिवस के पर्व को मनाया गया, राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत बाजपेयी ने बताया कि आज हम 73वें गणतंत्र दिवस को कोविड नियमों का पालन करते हुए मना रहे हैं, और यह सौभाग्य की बात है कि हमे स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ है

इस मौके पर संगठन मंत्री विजय शंकर ने बच्चों को सम्बोधित किया और बतया कि संगठन इसी तरह लोगों का सम्मान और गरीब असहाय लोगों की मदद करता रहेगा, इस मौके पर अमृता पाल, सुनील कुमार, सतवन्त सिंह, सुमित कुमार, प्रशांत पान्डेय, बलदाऊ मिश्रा, त्रिवेंद्र सिंह, अजय त्रिपाठी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

संपादक के बारे में

Scroll to Top