टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं। उर्फी जावेद हमेशा से ही अपने हॉट अंदाज और फैशन सेंस के लिए जानी-जाती हैं। हाल ही में उर्फी जावेद के एयरपोर्ट लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। उर्फी जावेद के लुक को देखने के बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। अब इन सभी लोगों को उर्फी जावेद ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
उर्फी जावेद एयरपोर्ट पर पिंक स्पोर्ट्स ब्रा, क्रॉप्ड डेनिम जैकेट और जींस कैरी करती दिखाई दी थीं। उर्फी के इस लुक ने सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। जहां कई लोगों ने उनकी तारीफ की, वहीं कई ने उन्हें ट्रोल भी करना शुरू कर दिया। ऐसे में उर्फी जावेद ने इस बार में ईटाइम्स टीवी के साथ बात की। उन्होंने कहा कि मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं सलवार सूट या बिकनी में तस्वीर पोस्ट करती हूं, लोगों तो कुछ न कुछ कहते ही हैं।
ट्रोल होने पर अपना रिएक्शन देते हुए उर्फी जावेद ने कहा, ‘मेरे लिए मेरे कपड़ों के अलावा और भी बहुत कुछ है!
/center>
लोग मेरे बारे में बात क्यों नहीं करते? मैंने महसूस किया है कि मैं जो कुछ भी पोस्ट करती हूं, लोग बातें करने लगते हैं। बिकनी हो या सलवार-सूट, हमेशा भद्दे कमेंट्स आते हैं। रूढ़िवादी परिवार से होने के बावजूद कपड़ों के प्रति उनकी पसंद कभी कोई मुद्दा नहीं था। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके कपड़ों का स्टाइल उन जगहों से होता है, जहां वो जा चुकी हैं।
कोई लोगों ने उर्फी जावेद के इस लुक को पब्लिसिटी स्टंट भी बताया। इस बारे में उर्फी ने कहा कि अगर पब्लिसिटी चाहिए होती, तो एयरपोर्ट पर बिना कपड़ों के जाती

