कच्ची छत गिरने से छह लोग घायल। हालत गंभीर
थाना चांदपुर के अंतर्गत ग्राम बेहटा खुर्द में कच्ची दीवार व छत ढहने से महिला समेत करीब 6 लोग घायल है। बताया जा रहा है। कमरुन निशा ( 65) की हालत बहुत खराब होने की वजह से सीएचसी अमौली में भर्ती कराया गया था, तत्पश्चात उसे कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। घायलों में अमना बेगम, नूरजहां,उम्मे हबीबा,राहमीन,अदीबा को भी चोटें आई हैं।
घर के मुखिया मो.मुकीम का कहना है कि कई सालों से आवास के लिए ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी के पीछे चक्कर काट रहा था। मेरे परिवार को जिस हादसे का डर था। वह उसी का शिकार हो गया।

