करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजारों में सुबह से ही रही रौनक।
पति की लंबी आयु के लिए रखे जाने वाले करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाओं में खरीददारी के चलते जनपद के अमौली कस्बा बाजार में रौनक बढ़ गई है।करवा चौथ व्रत चलते महिलाएं, युवतियां बड़ी संख्या में मनिहारी, ब्यूटी पार्लरों में पहुंच रही है। ज्वैलरी,मनिहारी की दुकानों में महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही है। इससे बाजार में नई रौनक लौट आई है। शनिवार को बाजार में करवा चौथ व्रत के चलते काफी रास देखने को मिला।
इस दौरान महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और ऑनलाइन शॉपिंग चलन के बावजूद महिलाएं बाजार से करवा चौथ व्रत की पूजा के लिए प्रयोग की जाने वाली वस्तुएंं जैसे सुहागी, नारियल, करवा की जमकर खरीददारी कर रही है। वहीं व्रत लेने से पहले उपयोग होने वाली खाद्य वस्तुए जैसे सेवइयां, मिठाइयों की भी खूब बिक्री हुई।
इसी तरह मध्यमवर्गीय, निम्न मध्यवर्गीय परिवार से संबंधित अधिकतर महिलाएं ऑन लाइन शॉपिंग के क्रेज को छोड़कर बाजार से ही ज्वैलरी, गारमेंट्स कॉस्मेटिक की खरीदारी करना बेहतर समझ रहे हैं।
महिलाओं का तर्क है कि ऑन लाइन शॉपिंग में क्वालिटी की गारंटी नहीं रहती। जबकि बाजार में उपलब्ध ज्वैलरी गार्मेंट की गारंटी रहती है। करवा चौथ व्रत आते ही ब्यूटी पॉर्लर में सुहागिन महिलाएं सजने संवरने के लिए एडवांस बुकिंग कर रही है। वहीं मेहंदी स्टॉल में महिलाओं की भीड़ देखने काे मिल रही है।
करवाचौथ को लेकर जनपद के बाजारों में भारी भीड़ रही है। महिलाओं की अधिकतर भीड़ ब्यूटी पार्लर के अलावा चूड़ियों वालों की दुकानों पर लगी रही। बाजारों में जहां महिलाएं चूड़ियां खरीदती नजर आई। वहीं मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही। दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाई हुई थी। महिलाएं करवा चौथ व्रत को लेकर काफी उत्साहित दिखी।
अमौली कस्बे में दीप कॉस्मेटिक शॉप की स्वामी लल्ली सचान ने करवा चौथ को लेकर बताया की यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ है।इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है इसके लिए करवा चौथ के दिन उपवास करती हैं और शाम को चांद देखने के बाद पति की लंबी उम्र की कामना कर अपना व्रत पानी पीकर तोड़ती है।


