कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बाँदा दौरा कहा बुंदेलखंड बना किसानों की कब्रगाह
आपको बता दें कि पूरा मामला बाँदा जनपद का है जहां आज कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का एक दिवसीय दौरा था इस दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जनपद के विभिन्न ग्राम सभाओं में जाकर किसानों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्या सुनी और उनके समाधान को लेकर सांत्वना दी पूरी जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि वर्तमान में बुंदेलखंड किसानों की कब्रगाह बनता जा रहा है आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं यहां के लोग रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं लेकिन उसके बाद भी सरकार इनकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है उन्होंने यह भी कहा कि किसान लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है एक तरफ बैंकों का कर्ज तो वहीं दूसरी तरफ सूदखोरों के कर्ज से परेशान होकर यहां का किसान आत्महत्या कर लेता है कर्ज के चलते किसान ना तो अपनी बेटियों की शादी कर पाता है और ना ही अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देने में सक्षम होता है इसके अलावा यहां पर रोजगार की बात करें तो रोजगार के नाम पर यह कुछ भी नहीं है अभी हाल ही में जिस तरह से बाहर मजदूरी करके अपने पेट को चलाने वाले मजदूर वापस अपने अपने घरों पर आए हैं यहां उन्हें किसी भी प्रकार का रोजगार नहीं मिल रहा है जिससे परेशान होकर कई लोगों ने आत्महत्या तक कर ली हैं लेकिन प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को यहां के किसानों और बेरोजगारों की आत्महत्या है दिखाई नहीं दे रहे हैं हम यह चाहते हैं कि प्रदेश सरकार अन्य जनपदों में जिस तरह से काम कर रही है बुंदेलखंड में भी उन्हें ध्यान देना चाहिए और यहां के लोगों को रोजगार दिलाना चाहिए बुंदेलखंड में सबसे बड़ी और जटिल समस्या अन्ना जानवरों की है जिसको लेकर सरकार के द्वारा कोई भी बड़ा कदम नहीं उठाया जा रहा है जिसकी वजह से किसानों की पूरी फसल इन अन्ना जानवरों के द्वारा चौपट कर दी जाती है इसके बाद भी इन किसानों को उसका मुआवजा नहीं मिलता है।

