कानपुर: एन्टी करप्शन और मीडिया इनवेस्टिगेशन (ACAMI) प्रदेश टीम द्वारा किया गया कोरोना योद्धा सम्मान,समय की ताकत समाचार पत्र किया भेंट

कानपुर:- कोविड 19 महामारी को देखते हुए एन्टी करप्शन एवं मीडिया इनवेस्टिगेशन की प्रदेश कार्यकारणी द्वारा कानपुर जनपद के प्रमुख अधिकारियों को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया और प्रदेश अध्यक्ष संतोष सचान और प्रदेश उपाध्याय प्रशांत बाजपेयी ने बताया कि जनपद के पदाधिकारियों ने कोविड महामारी के दौरान जो सदभावना के साथ जो सेवा की उसके लिए हमारा संगठन आभार व्यक्त करता है और इसी प्रकार सभी कोरोना योद्धाओं का सम्मान करते रहेगे

इस मौके पर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति जी,अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री निखिल पाठक जी,क्षेत्राधिकारी गोविन्द नगर विकास कुमार पान्डेय, सी.एस.पी. बैक आफ बडौदा अनिल पाल सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया और प्रदेश प्रवक्ता अमनदीप ने कहा कि संगठन सदैव राष्ट्रहित और समाज कल्याण हेतु कार्य करता रहेगा और कोरोना योद्धाओं के सम्मान का सिलसिला जारी रहेगा और अपील की आप सभी राष्टहित मे सहयोग करे और वैक्सीन अवश्य लगवाये और जो बच्चे पढाई से वंचित रह जाते है

उन गरीब, असहाय बच्चों को पढने मे हमारा संगठन सहयोग करेगा जिससे उनका भी भविष्य सुनहरा हो सके साथ ही समय की ताकत समाचार पत्र और इंडिपेंडेंट इंडिया न्यूज़ की संपादकीय टीम के द्वारा भी कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया सम्मान पाकर अधिकारियों के मन खुशी और उत्साह दिखा इस मौके पर प्रदेश को प्रदेश महासचिव प्रणव कुमार,प्रदेश सचिव सुमित कुमार प्रदेश मीडिया प्रभारी सतवंत सिंह सहित सदस्य गण मौजूद रहे।

रिपोर्ट प्रशांत बाजपाई

संपादक के बारे में

Scroll to Top