कुर्सी पर बैठे रहना बाल्मीकि समाज के व्यक्ति को गुजरा नागवार,जातिगत अभद्रता के साथ दबंग ने किया मारपीट,पुलिस नहीं कर रही सुनवाई(Fatehpur)

▪️समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा जातिगत भेदभाव।
▪️पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय करने की गुहार।
फतेहपुर
आजादी के इतने सालों बाद भी जातीय भेदभाव चरम सीमा पर है।आजादी के पहले समय से ही भारतीयों में जातीय भेदभावों को मिटाने के लिए कई महापुरुषों ने योजनाबद्ध तरीके से संघर्ष करते हुए अपना सारा जीवन बिता दिया।लेकिन महापुरुषों के इतना संघर्ष करने के बाद भी लोगो में जातीयता के दृष्टिकोण को लेकर समाज के व्यावहारिक रूप में कोई खासा बदलाव देखने को नहीं मिलता।
जाति समस्या सैद्धांतिक और व्यावहारिक तौर पर एक विकराल समस्या है जो आने वाले समय में एक प्रचंड परिणामों का संकेत देती नजर आ रही है।
आपको बता दें कि दलित प्रताड़ना का एक ऐसा ही मामला जनपद फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां गांव के ही कुछ दबंगों ने एक एससी वर्ग के बाल्मीकि परिवार के पीड़ित व्यक्ति को दबंग के सामने कुर्सी में बैठे होने के कारण दबंगों ने पिटाई कर दी।
फतेहपुर जनपद के थाना खखरेरू क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही दबंग व्यक्ति सतीश सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह ने पीड़ित व्यक्ति के साथ कुर्सी में बैठे होने के कारण मारपीट कर दी जिसको लेकर पीड़ित ने सोमवार को अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच न्याय करने की गुहार लगाई।पीड़ित ने बताया कि वह थाना खखरेरू क्षेत्र के एक गांव का निवासी है।पीड़ित एससी वर्ग के बाल्मीकि समाज से 

है।उसने बताया कि यह मामला 23 अगस्त के उस समय का है जब पीड़ित अपने घर के चौखट पर कुर्सी पर बैठा था उसी वक्त गांव का सतीश सिंह नाम का व्यक्ति हांथ में तमंचा लहराते हुए पीड़ित के घर के सामने से निकला और पीड़ित को कुर्सी पर बैठा देख आग बबूला हो गया और पीड़ित को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गंदी गंदी अभद्र गालियां देने लगा।मना करने पर दबंग ने पीड़ित व्यक्ति के मुंह पर लात मार दिया जिससे पीड़ित जमीन में गिर कर घायल हो गया।पीड़ित को ‘ भंगी की 

औलाद तू नीच जात का है,तुझे कुर्सी में बैठने का अधिकार नहीं है।तू कुर्सी में कैसे बैठा है?’ जैसे शब्दों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए बीच बचाव में आईं पीड़ित के परिवार की महिलाओं के साथ भी हाथा पाई कर दी जिससे उन्हें भी अंदरुनी चोटें आईं हैं जिनकी पीड़ित प्रार्थना पत्र के माध्यम से एसपी से अच्छे इलाज की मांग के साथ न्याय करने की गुहार लगा रहा है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top