कोतवाली पुलिस को मिली कामयाबी, किसान का चोरी ट्रैक्टर 48 घंटे में किया बरामद।

कोतवाली पुलिस को मिली कामयाबी, किसान का चोरी ट्रैक्टर 48 घंटे में किया बरामद।

हमीरपुर।

जनपद क्षेत्र के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से पिछले दिनों एक ट्रैक्टर चोरी हो गया था। मौदहा कोतवाली पुलिस की सक्रियता से मात्र 48 घंटे के अंदर किसान का चोरी ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया है। आपको बता दें मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खंदेह गांव में एक दिसंबर की रात्रि को खड़ा ट्रैक्टर अज्ञात चोरों ने चुरा लिया था। ट्रेक्टर मालिक पड़ोसी गांव नंधेरा निवासी मंगल सिंह ने अगली सुबह मौदहा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका ट्रैक्टर खंडेह गांव में एक दिसंबर की रात को खड़ा था जहां से चोरों ने ट्रैक्टर, कल्टीवेटर व पाटा सहित अन्य सामान चुरा लिया। मंगल सिंह ने गांव के ही दो लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मामला संज्ञान में आते ही कोतवाली पुलिस ने चोरी की जांच शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 48 घंटे के अंदर चोरी हुए ट्रैक्टर का खुलासा कर लिया। कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला ने बताया कि ट्रैक्टर सूर्यास्त के समय गांव के बाहर लावारिस हालत में खड़ा बरामद किया गया है। वही दोनों नामजद आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद जो भी तथ्य सामने आएगा उस आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

संपादक के बारे में

Scroll to Top