क्षेत्राधिकारी थरियांव के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

फतेहपुर: विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने व शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा आम जनमानस में सुरक्षा की भावना बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में एरिया डोमिनेशन के तहत क्षेत्राधिकारी थरियांव के नेतृत्व में थाना हथगांव क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न ग्रामों (कस्बा हथगांव, शाहपुर, मोहलिया, मंगरेमऊ, पट्टिशाह, शिठर्रा,

इटौली, पैगंबर पुर आदि) में थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह मय भारी पुलिस बल व अर्धसैनिक बल के साथ पैदल मार्च किया गया।मौके थानाध्यक्ष हथगांव व अन्य अधिकारी/कर्मचारिगण मौजूद रहे।इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी बिंदकी के नेतृत्व में थाना जहानाबाद अन्तर्गत ग्राम कस्बा जहानाबाद, शिठर्रा, कंजरनडेरा आदि क्षेत्रों में थाना प्रभारी व सीपीएमएफ के निरीक्षक के साथ एरिया डोमिनेशन किया गया।
रिपोर्ट नितिन कुमार, संवाददाता 

संपादक के बारे में

Scroll to Top