खुर्जा में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शंशाक अग्रवाल ने बच्चों को वितरण किए स्वेटर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा खुर्जा द्वारा आदर्श शिशु मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री राजकुमार वर्मा जी के प्रेरित करने पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शरद सिसोदिया जी (कलखुरी वाले) के सौजन्य से स्वेटर वितरण किए गए एवं इस कार्यक्रम का संचालन शशांक अग्रवाल नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा द्वारा किया गया ।
*इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेखर पंडित, नगर अध्यक्ष शशांक अग्रवाल, हेमंत सैनी, रजत जिंदल, निक्कू शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तरुण कुमार मंडल ब्यूरो

