खेत में मेड रखने को लेकर हुआ विवाद,चली लाठी एक वृद्ध किसान की मौत
फतेहपुर- जनपद के थाना चाँदपुर क्षेत्र के बडिगवां गांव में शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे खेत में मेड़ रखने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।देखते ही देखते मामूली मारपीट ने बड़ा रूप ले लिया और दो व्यक्तियों में लाठी डंडों से भिड़ंत हो गई। लाठी लग जाने से एक किसान की मौके पर मौत हो गई। वृद्ध किसान की मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।वहीं घटना स्थल पर ग्रामीणों की खलभली देख परिजन भी मौके पर पहुंचे।परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर थाना चांदपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार थाना चांदपुर क्षेत्र के बड़िगवा गांव के शिवदयाल(80) शुक्रवार की सुबह 10 बजे अपने खेत में मेड़ बना रहे थे।इसी दौरान दूसरे पक्ष से दयाशंकर तोमर निवासी चांदपुर लाठी डंडों के साथ खेत में पहुंचा और उसी दौरान शिवदयाल सैनी की मेड़ को लेकर उससे कहासुनी होने लगी।कहासुनी कब मारपीट में बदल गई पता भी नहीं चला।शोर सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की लाइन लग गई।ग्रामीणों में खलभली देख परिजन मौके पर पहुंचे।जब तक परिजन मौके पर पहुंचे तब तक शिवदयाल की मृत्यु हो चुकी थी।परिजनों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी।सूचना पाते ही थाना चांदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर अपने कब्जे में ले लिया।मृतक के परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।मृतक के भाई रामदयाल ने बताया कि उनका भाई शिवदयाल सुबह अपने खेत में खाई बना रहा था तभी चांदपुर गांव का दयाशंकर तोमर ने उन पर लाठी से हमलाकर दिया।जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।मृतक के बेटे राम बहादुर, नरेश,राम प्रताप बेहोशी की हालत में हैं।वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के रिश्तेदारों के आने की लाइन लगी है।परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।


