बलरामपुर:- युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में एथलेटिक्स में होनहार खिलाड़ियों व छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए ब्लॉक स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में विकासखंड बलरामपुर की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खेल मैदान सिसई में किया गया।
खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह रहे, उनको प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे खिलाड़ियों से उनका परिचय लिया गया एवं सभी का हौसला बढ़ाया गया, खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में विंकल यादव व बालिका वर्ग में एंजेल वर्मा,200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में विंकल यादव व बालिका वर्ग में कोमल शिल्पकार,
400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में संदीप कुमार यादव, 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रमोद कुमार यादव, गोला फेंक में बालक वर्ग में विनीत पांडे, लंबी कूद में बालक वर्ग में विंकल यादव व बालिका वर्ग में मालती, ऊंची कूद में बालक वर्ग में विकास व बालिका वर्ग में एंजेल वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सभी विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को माननीय राज्यमंत्री श्री पल्टूराम जी व माननीय विधायक गैसड़ी शैलेश कुमार सिंह
शैलू जी द्वारा प्रमाण पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर संबोधित करते हुए माननीय राज्यमंत्री श्री पल्टूराम जी ने कहा कि पिछली सरकारों में खिलाड़ियों की प्रतिभाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी, जब योगी सरकार आई तब खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने व प्रोत्साहन के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई गई तथा युवा कल्याण विभाग को पुनः सक्रिय करने का कार्य किया। आज युवा कल्याण विभाग द्वारा
ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों के हुनर को निखारने का काम किया जा रहा है। माननीय राज्य मंत्री जी द्वारा सभी खिलाड़ियों को बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई, अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्वेता सिंह , शक्ति मिश्रा, ज्ञान बाबू तिवारी, विकास सिंह, स्वाति सिंह,शबाना खातून, व्यायाम प्रशिक्षक दिनकर प्रताप सिंह, खेल प्रशिक्षक भावना त्रिवेदी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट विनय कुमार वर्मा, ब्यूरो चीफ