गरीब किसान पप्पू सिंह पर दबंगो ने किया प्राण घातक हमला

चंदला: थाना अंतर्गत ग्राम मनुरिया निवासी 40 बर्षीय किसान पप्पू सिंह अपने खेत में आग ताप रहा था कि ग्राम मनुरिया निवासी रवि सिंह आया और आते ही पुरानी बुराई के चलते अकेला समझ प्रार्थी को बुरी बुरी मां बहिनों की अश्लील गालियां देने लगा। पीडि़त प्रार्थी पप्पू सिंह ने रवि सिंह को बेफिजूल में गाली गलौज करने से मना किया तो उसने एक लाठी बाएं हाथ पर मारदी।

जिससे पीडि़त प्रार्थी का हाथ फैक्चर हो गया है। और उसी बीच ओमकार सिंह और कमल सिंह घटना स्थल पर आ गये और तीनों एक राय होकर जम कर लात घूंसों से मारपीट की, अंत में पीडि़त प्रार्थी पप्पू सिंह को उपरोक्त हमलावरों ने पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया।पीडि़त प्रार्थी पप्पू सिंह की चीख चिल्लाहट सुनकर राजा सिंह और कल्लू सिंह घटना स्थल में आकर दबंग हमलावरों से पीड़ित प्रार्थी के प्राण बचाये। जाते जाते हमलावरों ने यह धमकी दी

अगर हमारे खिलाफ थाना में रिपोर्ट की तो तुझे जानसे मार डालेंगे। जिसकी शिकायत थाना चंदला में की गई जिसमें चंदला थाना पुलिस ने आई पी सी की मामूली धारायें 294,323,506 34ipc में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
रिपोर्ट सोनू सिंह कछवाह

संपादक के बारे में

Scroll to Top