गांव में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों के चेहरे खिले।
किसान मजदूर युवा शक्ति की मांग के बाद लगा अधिक भार सहने वाला ट्रांसफार्मर।
विद्युत उपकेंद्र अमौली क्षेत्र के बंबुरियापुर गांव में विद्युत भार अधिक होने के कारण कम भार का लगा ट्रांसफार्मर लगातार खराब हो रहा था। जिससे ग्रामीण बहुत ही परेशान थे। क्योंकि ट्रांसफार्मर खराब हो जाने की वजह से ग्रामीणों को अपनी प्रतिदिन होने वाले कामों में बाधा उत्पन्न हो रही थी। जिसको लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से वार्तालाप की गई लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। ग्रामीण समस्याओं को देखते हुए किसान मजदूर युवा शक्ति ने गांव में अधिक भार होने की वजह से बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी और गांव में अधिक भार वाले ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार ग्रामीणों को समस्या से निजात मिल ही गई। शनिवार को गांव में 63 केवी भार वाले ट्रांसफार्मर को स्थापित कर दिया गया।
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में विद्युत भार अधिक प्रयोग होता है। इससे पहले गांव में कम भार वाला 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था जो गांव का विद्युत भार नहीं सह पा रहा था।
गांव के ही ललित कुमार ने बताया कि इससे पहले गांव में 25 केवी भार का ट्रांसफार्मर लगाया गया था जो आए दिन खराब हो जाता था। कई बार ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण बड़े ही चिंतित थे।ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से गांव में विद्युत पूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो रही थी। जिसके कारण लोगों के कार्य बाधित हो रहे थे। लेकिन अब लोगों के सहयोग से व अधिकारियों की सक्रियता से ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति संबंधित समस्याओं से निजात मिल गया है और गांव में शनिवार को अधिक भार वाला 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। जिससे लोगों के घरेलू कार्य अब आसानी से हो जाएंगे। गांव में ट्रांसफार्मर लगते ही कमल कुमार,ललित,गोविंद,पुनीत,संदीप,अमित,पंकज आदि ग्रामवासियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

