गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की महिलाओं नें सर पर काली पट्टी बांध कर बेरोजगार युवाओं के समर्थन में बुलंद की आवाज |
आज पूरे देश भर में बेरोजगार युवाओं द्वारा 17 सितम्बर को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में घोषित करते हुए बेरोजगारी के खिलाफ अभियान चलाया गया | देश के युवाओं नें भिन्न भिन्न तरीकों से प्रदर्शन, अभियान आदि के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुँचाने का प्रयास किया | बेरोजगार युवाओं की इस मुहिम के तहत गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की महिलाओं नें भी हिस्सा लिया | विकासखण्ड बहुआ के सुजानपुर ग्राम में गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में संगठन की महिलाओं ने बेरोजगार युवाओं के साथ सर पर काली पट्टी बाँध कर प्रदर्शन करते हुए आवाज बुलंद की | इस दौरान बेरोजगार युवा हांथो में फावड़ा व खुर्पी लिए नजर आये, इन बेरोजगार युवाओं का कहना था की ज़ब नौकरी ही नहीं मिल रही है तो फावड़ा, खुर्पी लेकर मजदूरी करके ही जीवन यापन करने हेतु हमें मजबूर होना पड़ेगा भले ही हम नौकरी के योग्य हों परन्तु ज़ब सरकार नौकरी ही नहीं देगी तो यही रास्ता ही बचेगा |
गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की महिलाओं के साथ बेरोजगार युवाओं नें भी बेरोजगारी के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी करते हुए सरकार से रोजगार की मांग की | इस दौरान अध्यक्ष हेमलता पटेल नें कहा की ” देश में बेरोजगारी कई दशकों का रिकार्ड तोड़ते हुए चरम पर है | युवा हताश हैं परेशान हैं, सरकार अतिशीघ्र भर्तियों का सृजन करे एवं पिछली अधूरी पड़ी एस. एस. सी, रेलवे, शिक्षक भर्तियां आदि को पूर्ण करे एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 5 साल के लिए युवाओं को संविदा में रखनें हेतु लाये गए प्रस्ताव को वापस ले , युवा रोजगार मांग रहे हैं और सरकार ऐसे में नये नये नियम लागू करके युवाओं के घावों में नमक डालने का कार्य ना करे | बेरोजगार युवाओं को रोजगार दे | हम व हमारा सम्पूर्ण संगठन युवाओं का अधिकार दिलाने हेतु हर मुहिम में साथ हैं |
इस दौरान प्रीती, रानी, अरुणा, दाया, सीमा, प्रिया, महिमा, काजल, शिवा, सत्यम, सतेंद्र, अमन, अजय, सनी आदि लोग मौजूद रहे |

