गुलाबी गैंग की महिलाओं ने मोमबत्ती व दिये जलाकर बेरोजगार युवाओं के समर्थन में किया प्रदर्शन
बुधवार को पूरे देश भर में बेरोजगार युवाओं द्वारा चलाये गए अभियान ” 9 सितम्बर रात 9 बजे 9 मिनट मोमबत्ती व दिये अभियान ” के तहत गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की महिलाओं ने भी अभियान में सहभागिता लेकर मोमबत्ती व दिये जलाकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने हेतु सरकार से पुनः पुरजोर मांग की | संगठन की महिलाओं ने बहुआ विकास खण्ड के सुजानपुर ग्राम में मोमबत्ती व दिये जलाकर युवाओं की इस मुहिम में साथ देकर आवाज बुलंद की | बेरोजगार युवाओं द्वारा बीते कुछ दिनों से रोजगार हेतु ठोस आवाज़ उठाई जा रही है | बेरोजगार युवा सरकार से रोजगार देने हेतु मांग कर रहे हैं व पिछली अधूरी पड़ी भर्ती प्रक्रियाओं जैसे – एस. एस. सी , रेलवे व शिक्षक भर्तियां आदि को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कराये जाने की सरकार से मांग कर रहे हैं | जिसके लिए बेरोजगार युवा दिन प्रतिदिन सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, यूटूब आदि के माध्यम से डिजिटल आंदोलन कर रहे हैं | इसी मांग के चलते बेरोजगार युवाओं नें 5 सितम्बर को शाम 5 बजे 5 मिनट ताली व थाली अभियान का सृजन किया था और अब संघर्ष की अगली कड़ी में बेरोजगार युवाओं ने पूरे देश से यह अपील की ” कि 9 सितम्बर को 9 बजे 9 मिनट के लिए सभी देशवासी मोमबत्ती व दिये जला कर सरकार तक बेरोजगारी के इस मुद्दे को पहुंचाए व सरकार को जगायें | इस मुहिम को पुनः गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने संगठन की सदस्यों के साथ मोमबत्ती व दिये जला कर मुहिम में हिस्सा लिया | अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा की”हम और हमारा संगठन युवाओं की मुहिम में पहले भी साथ थे, हैं और आगे भी साथ रहेंगे | बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए , हमारी भी यह सरकार से पुरजोर मांग है की शीघ्र भर्तियों का सृजन किया जाये व पिछली अपूर्ण भर्तियों को शीघ्र पूर्ण किया जाये |”इस दौरान अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ रेखा रानी, सरला, प्रीती, राजरानी , अन्नू, पूनम, किरन, आमना , विमला , कोमल सिंह , संयोगिता, राधा, सुधा आदि महिलाएं मौजूद रहीं |

