गुलाबी गैंग की महिलाओं ने मोमबत्ती व दिये जलाकर बेरोजगार युवाओं के समर्थन में किया प्रदर्शन।

गुलाबी गैंग की महिलाओं ने मोमबत्ती व दिये  जलाकर बेरोजगार युवाओं के समर्थन में किया प्रदर्शन

रिपोर्ट – एस भारतीय/फतेहपुर

बुधवार को  पूरे देश भर में बेरोजगार युवाओं द्वारा चलाये गए अभियान  ” 9 सितम्बर  रात  9 बजे 9 मिनट मोमबत्ती व दिये  अभियान  ” के  तहत गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की महिलाओं ने  भी अभियान में सहभागिता  लेकर मोमबत्ती व दिये जलाकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने  हेतु सरकार से पुनः पुरजोर मांग की | संगठन की महिलाओं ने बहुआ  विकास खण्ड के सुजानपुर ग्राम में   मोमबत्ती व दिये जलाकर  युवाओं   की इस मुहिम में साथ देकर  आवाज बुलंद की  | बेरोजगार युवाओं द्वारा बीते कुछ दिनों से  रोजगार हेतु ठोस आवाज़ उठाई जा रही है |  बेरोजगार युवा सरकार से रोजगार देने हेतु मांग कर रहे हैं व पिछली अधूरी पड़ी भर्ती प्रक्रियाओं  जैसे  – एस. एस. सी  ,  रेलवे व शिक्षक भर्तियां आदि को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कराये जाने की सरकार से मांग कर रहे हैं | जिसके लिए बेरोजगार युवा दिन प्रतिदिन सोशल मीडिया  फेसबुक, ट्विटर, यूटूब आदि के माध्यम से डिजिटल आंदोलन कर रहे हैं  | इसी मांग के चलते बेरोजगार युवाओं नें 5 सितम्बर को शाम 5 बजे 5 मिनट  ताली व थाली अभियान का सृजन किया था  और अब संघर्ष की अगली कड़ी में  बेरोजगार युवाओं ने  पूरे देश से यह अपील की ” कि  9 सितम्बर को 9 बजे 9 मिनट के लिए सभी देशवासी मोमबत्ती व  दिये  जला  कर सरकार तक बेरोजगारी के इस मुद्दे को पहुंचाए व  सरकार को जगायें | इस मुहिम को पुनः  गंभीरता से  संज्ञान में लेते हुए गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने   संगठन की सदस्यों के साथ मोमबत्ती व दिये जला कर  मुहिम में हिस्सा लिया   | अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा की”हम और हमारा  संगठन युवाओं की मुहिम में पहले भी साथ थे, हैं और आगे भी साथ रहेंगे |   बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए , हमारी भी यह सरकार से पुरजोर मांग है की शीघ्र भर्तियों का सृजन किया जाये व पिछली अपूर्ण  भर्तियों को शीघ्र पूर्ण किया जाये |”इस दौरान अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ  रेखा रानी, सरला, प्रीती,  राजरानी , अन्नू, पूनम, किरन, आमना , विमला , कोमल सिंह  , संयोगिता,  राधा, सुधा आदि महिलाएं मौजूद रहीं |

संपादक के बारे में

Scroll to Top