गुलाबी गैंग ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ उठाई आवाज तो गूँज उठा कलेक्ट्रेट व विकास भवन
रिपोर्ट- फतेहपुर ब्यूरो
गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ सैकड़ो महिलाओं नें कलेक्ट्रेट व विकास भवन पहुंचकर विभिन्न जनसमस्याओं के निवारण हेतु महाप्रदर्शन किया. संगठन की महिलाओं नें जोरदार नारेबाज़ी व प्रदर्शन कर जनता के अधिकारों की मांग उपजिलाधिकारी प्रमोद झा. के द्वारा जिलाधिकारी संजीव सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. संगठन की क्रमशः ये आठ मांगें महिलाओं व बच्चियों पर हो रहे रेप, दुष्कर्म व अत्याचार पर तत्काल ठोस कदम उठाया जाये.भ्रष्टाचार के चलते पात्र ब्यक्ति को पेंशन आवास, शौचालय प्राप्त नहीं हो रहे हैं तत्काल पात्रों को लाभ दिलाया जाये. आंगनबाडी कार्यकत्री / सहायिकाओं को जबरन रिटायर ना करके पुनः सेवा बहाली की जाये. खस्ताहाल सड़कों का मरम्मतीकरण अविलम्ब करवाया जाये. बेरोजगार युवाओं को जैसे की एस.एस.सी,रेलवे,शिक्षकों की भर्ती अविलम्ब करायी जाये. सरकारी विभागों का निजीकरण ना किया जाये व गिरती अर्थब्यवस्था को सुधारने हेतु ठोस कदम उठाया जाये. डीजल, पेट्रोल के मूल्य कम से कम आधे किये जाएं. अध्यक्ष हेमलता पटेल नें कहा की हम व हमारा संगठन भ्रष्टाचार के विरुद्ध असहाय ब्यक्तियों के सहयोग हेतु निरंतर संघर्षरत है तमाम मुद्दों के साथ कलेक्ट्रेट व विकास भवन में महाप्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है. अध्यक्ष हेमलता पटेल नें यह भी कहा की सुजानपुर निवासी बाबू अहमद है जो कुष्ट रोग से पीड़ित है जिसके 2 पुत्र व चार पुत्रियां हैं परिवार सरकारी आवास के पात्र होने के बावजूद झोपडीनुमा कच्चे मकान में जीवनयापन हेतु मज़बूर है अभी तक आवास नहीं उपलब्ध हो पाया. तो वहीं एक महिला उत्पीड़न आदि कई मामले पर अधिकारियों से न्याय की पुरजोर मांग की. गैंग अध्यक्ष ने कहा समस्याओं का अतिशीघ्र निवारण होगा अन्यथा की स्थिति में हम बृहद आंदोलन हेतु बाध्य होंगे. इस दौरान अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ सुमन, सरला सिंह, प्रीती, वीरमती, राजरानी, रूमी, आमना, जरीना,शाहजहाँ, रामा, सम्पतिया, संतोष, संगीता, मदीना, रामश्री, मीना व अन्य सैकड़ो महिलाएं मौजूद रहीं |

