गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक ने मलवां थाना पहुंच कर पीड़िता को दिलाया न्याय

 गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक ने मलवां थाना पहुंच कर पीड़िता को दिलाया न्याय 

उत्पीड़न का शिकार हुई  महिला को न्याय दिलाने हेतु गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ संगठन की महिलाएं  पीड़िता को लेकर मलवां थाना पहुंची |  प्रकरण यह रहा की – पीड़ित महिला ललिता देवी जो की ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर ग्राम की मूल निवासी  है जिसकी शादी वर्ष 2019 में दयाराम पुत्र गजराज ग्राम – रेना थाना मलवा जनपद फतेहपुर के साथ हुई थी | शादी के एक वर्ष बाद ही  पति की अकारण मृत्यु हो जाने से ललिता के जीवन में दुःखो का अम्बार सा आ गया  |  ललिता  ने बताया की  ” ससुराल के लोगों  द्वारा दिन प्रतिदिन घरेलू बातों को लेकर ताने दिए जाते थे, उत्पीड़न किया जाता था जिससे तंग होकर  मैं अब और सहन नहीं कर सकती थी  इसलिए मैं अपने मायके में अपने माता पिता के  साथ रहना चाहती थी  लेकिन मेरे माता पिता द्वारा दिया गया  दहेज़ का सामान ससुराल के लोग दे नहीं रहे थे  तो  मैंने गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की मदद ली , उन्होंने थाने पहुंच कर पुलिस के सहयोग से मुझे मेरा सामान दिलाया अब मैं अपने माता पिता के साथ मायके में रहूंगी | मैं  अध्यक्ष हेमलता पटेल व पुलिस का धन्यवाद अर्पित करती हूँ |” इस दौरान अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा की “हम व हमारा संगठन समाज में ब्याप्त भ्रष्टाचार, उत्पीड़न के खिलाफ सदैव  संघर्षरत  है  हमने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास किया जिसमे हम सफल हुए | ” इस दौरान सरला सिंह,  प्रीती, राजरानी, संतोषी, सुनीता, शहरुन, विनीता आदि महिलाएं मौजूद रहीं |

संपादक के बारे में

Scroll to Top