“गुलाबी स्वयं सुरक्षा पहल ” के तहत गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक नें महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु दी ट्रेनिंग
गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक द्वारा संचालित ” गुलाबी स्वयं गुलाबी स्वयं सुरक्षा पहल “ के तहत गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक नें महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु दी ट्रेनिंगसुरक्षा पहल ” के तहत आत्मरक्षा की ट्रेनिंग ले रही नारी शक्ति |
वर्तमान समय में दिन प्रतिदिन निरंतर बढ़ रहे दुष्कर्म, रेप, हत्या, उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक जनसमस्याओं के साथ साथ नारी शक्ति को आत्मरक्षा के लिए गुर भी सिखाने हेतु प्रयासरत है | गुलाबी स्वयं सुरक्षा पहल के तहत बुधवार को बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये गए | बकायदा विषम परिस्थितियों में धैर्य एवं साहस के साथ लाठी डंडा चलाने का प्रशिक्षण दिया गया | गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल द्वारा गुलाबी स्वयं सुरक्षा पहल का संचालन किया जा रहा है इसी क्रम में बुधवार को विकासखण्ड बहुआ के सुल्तानपुर और सुजानपुर ग्राम में अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं को विषम परिस्थितियों में आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया | जिसमें लाठी डंडो के साथ हेमलता पटेल द्वारा सिखाए गए बचाव नियमों का अनुसरण करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं नें अभ्यास किया | अध्यक्ष हेमलता पटेल नें कहा कि आज हमनें गुलाबी स्वयं सुरक्षा पहल के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को ट्रेनिंग दी है | वर्तमान समय में दुष्कर्म, रेप, हत्या, उत्पीड़न की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं | इसलिए अत्यंत आवश्यक हो गया है कि महिलाएं एवं बालिकाएं किसी भी विषम परिस्थिति में अपने आप को कमजोर ना महसूस करते हुए स्वयं का बचाव करने के लिए हर समय सक्षम रहें | अत्याचार के खिलाफ डट कर सामना करें | उन्होंने यह भी कहा कि यदि महिला थोड़ा सा धैर्य एवं साहस से काम ले तो कोई भी उसे छू नहीं सकता | अध्यक्ष नें बताया कि इस अभियान को निरंतर चलाया जाएगा और गांव-गांव तक जा कर महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा | इस दौरान रामा, रेखा, सुधा,संयोगिता,कोमल,सुमन, प्रीती, राजरानी, शारदा, वंदना, प्रिया, विमला, नीलिमा, निष्ठा, रंजना, आरती, शहरुन, आमना, निशा, सोनल, रानी आदि नें प्रशिक्षण में भाग लिया |


