ग्रामीण युवाओं को खेलकूद व अन्य माध्यमों से जोड़ कर आगे बढ़ाने का लक्ष्य: शाश्वत युवा

बलरामपुर: नेहरू युवा केंद्र बलरामपुर खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में बलरामपुर ग्राम वफावा में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जिला युवा अधिकारी मनीषा रानी के निर्देशानुसार शाश्वत युवा मंडल के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें बलरामपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सत्यवीर सिंह व शाश्वत युवा मंडल के अध्यक्ष योगेश तिवारी सदस्य अश्वनी श्रीवास्तव, विवेक अग्रवाल, आशीष चौरसिया बालकृष्ण शुक्ला, आदर्श सिंह आदि

के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान सुमन देवी प्रधान प्रतिनिधि मेवालाल पूर्व प्राचार्य जगदीश प्रसाद शुक्ला सामाजिक कार्यकर्ता मनभाल शुक्ला व प्रमोद शुक्ला व गांव के बुजुर्गों को मुख्य अतिथि के रूप में रखा गया कार्यक्रम का शुभारंभ मा भारतीय के चित्र पर माल्यार्पण कर और राष्ट्रगान कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया और जीते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ-साथ उप विजेताओं को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

रिपोर्ट विनय कुमार वर्मा, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top