ग्राम पंचायत ख़म्परिया पटना मे निकले एक साथ दो अजगर देखने वाले लोगो का हुजूम

पन्ना:- पवई विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटना कला में एक अजगर निकलने से लोगों में सनसनी का माहौल बना हुआ है हम आपको बता दें पटना से करिया जाने वाले रास्ते में पुल के ऊपर टहलने बाले लोगों द्वारा सुबह-सुबह अजगर देखा गया ।

जिसमें गांव वाले लोगों द्वारा वन विभाग मोहद्रा को सूचना दी गई। एवं ताकि अजगर को पकड़ कर सुरक्षित जगह में छोड़ दिया जाए। वन विभाग की टीम पटना पहुँची जहां कड़ी मशक्कत के बाद एक अजगर को पकड़ा गया लेकिन मामला यहीं नहीं रुका सीसी सड़क खोदते हुए दूसरा अजगर भी दिखा वन विभाग और गांव वालों के द्वारा दोनों अजगर को पकड़कर बोरी में बंद कर दिया गया वन विभाग द्वारा दोनो अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
रिपोर्ट सौरभ सिंह ठाकुर, स्टेट हेड

संपादक के बारे में

Scroll to Top