उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर के ब्लाक अमौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बंथरा में ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गांव में पिछले 6 सालों से सोलर पैनलों के मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है जबकि पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा सोलर पैनलों के मरम्मत कार्य का पैसा पास कराया जा चुका है उसके बावजूद भी पूरे गांव में अंधेरा ही रहता है
ग्राम प्रधान द्वारा लगवाए गए लोकल बल्ब – ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के खंभों में लगे एलईडी बल्ब पिछले 2 सालों से खराब पड़े हुए थे
जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान अनीता जी से की गई तो बीते दिनों ग्राम प्रधान अनीता जी द्वारा जिला पंचायत सदस्य द्वारा लगवाए गए बल्बों को खोलकर लोकल एलईडी बल्ब लगवा दिए गए जो ठीक से रोशनी भी नहीं देते हैं ।जिसकी सूचना ग्रामीणों ने खबर प्रवाह अखबार के माध्यम से अधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश भी की । लेकिन अखबार में निकलने के बाद भी ग्राम प्रधान के माथे पर कोई शिकन तक नहीं है ऐसा लगता है जैसे ग्राम प्रधान को किसी चीज का डर ही नहीं है।