ग्राम पंचायत सफ़ाई व्यवस्था की खुली पोल, जगह जगह गंदगी का अंबार
• सफ़ाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को बताया गंभीर समस्या का दोषी
मौदहा/हमीरपुर – विकास खंड के मौदहा के अंतर्गत आने वाली मकरांव पंचायत की अधिकतर गलियों, नालियों,और तमाम ऐसी जलभराव वाली जगहें देखने को मिलती हैं जहां गंदगी का अंबार है, नालियां बजबजा रही हैं, कूड़े के ढेर को बाहर ना फिंकवाकर गांव के बीचों बीच ही सफाई कर्मी जमा करते हैं जिससे स्थानीय लोग समेत निकलने चलने वाले राहगीरों को गंदगी, गंध, समस्याओं से होकर गुजरना पड़ता है।लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। वही ग्रामीणों बताया सुनील यादव, कमल यादव, राम प्रकाश वर्मा, आदि ने प्रधान प्रतिनिधि के ऊपर समस्या का ठीकरा फोड़ते हुए बताया कि हमारी ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था तो अब पूर्ण रूप से धड़ाम है सफाई कर्मी कई कई दिन हाजरी बजाने तक नहीं आते उन्होंने बताया कि अब तो सफ़ाई का बीड़ा खुद से ही उठाना पड़ रहा है ग्राम प्रधान कभी नहीं जायजा लेते ना ही सफ़ाई कर्मचारियों को भेजते हैं सफ़ाई कर्मी पूरे महीने की पगार एक उपहार के रूप में भंजा रहे हैं ग्राम बच्चे बुजुर्ग कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है प्रधान को इसकी भी एक रत्ती परवाह नहीं है। ग्राम प्रधान बलराम प्रजापति के मूह फेर लेने से आक्रोशित हैं उनका कहना है कि अगर कुछ दिन ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो हम ग्राम प्रधान के खिलाफ सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी करेंगे। वहीं दूसरी ओर गांव में ग्राम प्रधान कुछ मुहल्लों के स्थानीय लोगो बताते चलें कि लोगों का पैदल निकलना दुसवार था भक्त पूजा अर्चन को तरस गए थे तब ग्रामीणों ने कई बार शासन प्रशासन से इस विषय के ऊपर ग्राम प्रधान कि कड़ी अव्हेलना करते हुए विरोध जताया था इसके अलावा गांव के कुछ स्थानों की बुरी दुर्दशा है। जिस पर आलाधिकारियों ने ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है ग्राम पंचायत का विकास कागजों में ही सिमट कर रह गया। जगह जगह बजबजा रही नालियों सवाल खड़े हो रहे हैं । जिम्मेदार कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं। वही विकास खंड अधिकारी ने बताया तत्काल समस्या का समाधान होगा। वही ग्राम प्रधान का कहना है ग्राम पंचायत में पैसा ना होने की वजह से कार्य नहीं हो पा रहा है।

