छत्तीसगढ़: तीसरे लहर को(Covid 19) आमंत्रण देती गुरुनानक चौक में लगी भीड़

अम्बिकापुर:- गुरुनानक चौक में लगी भीड़ देखकर ऐसा लगता है मानो जैसे शहर में कोरोना कभी आया ही नहीं। चौक में लगी भीड़ कहीं ना कहीं तीसरी लहर को आमंत्रण दे रही है क्योंकि वहां इतनी भीड़ लगी हुई है और ना तो वहां किसी प्रकार की कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो किया जा रहा है ना हीं प्रशासन इसकी सुध ले रही है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि भीड़ में लोगों ने ना तो मास्क लगा रखा है ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का फॉलो कर रहे है।

200 मीटर दूर है कोतवाली थाना
गुरुनानक चौक से कोतवाली थाना की दूरी महज 200 मीटर है यदि 200 मीटर की दूरी मे ही पुलिस प्रशासन कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो नहीं करवा पा रही हैं तो पूरे शहर को कैसे कंट्रोल करेंगे।
रिपोर्ट अंकुर सिंह राणा,स्टेट हेड

संपादक के बारे में

Scroll to Top