बलरामपुर:- श्रमिकों, गरीबों,किसानों के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मिल रहा है सरकार की योजनाओं का लाभ- माननीय राज्यमंत्री श्री पल्टूराम माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश शासन श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उत्तर प्रदेश के डेढ़ करोड़ संगठित/असंगठित क्षेत्र के कामगारों एवं निर्माण श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता वितरण किए जाने योजना के प्रथम चरण में ₹500 प्रति माह की दर से 2 माह की धनराशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया गया।
इस अवसर पर जनपद में कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री पल्टूराम जी, विशेष अतिथि, हनुमानगढ़ी महंत महेंद्र दास, अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष की उपस्थिति में श्रमिकों को भरण-पोषण राशि हस्तांतरण कार्यक्रम व साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, कार्यक्रम में आम जनमानस को संबोधित करते हुए माननीय राज्यमंत्री ने कहां की माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी व माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में सरकार की योजनाए धरातल पर साकार हो रही है तथा उनका लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में 100 रुपए द्वारा भेजा जाता था तो 15 रुपए ही धरातल पर पहुंचता था, योजनाओं के पैसों का बंदरबांट कर लिया जाता था। माननीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आज सीधे लाभार्थियों के खातों में योजनाओं का पैसा भेजा जा रहा है। बिचौलियों की भूमिका खत्म करने का कार्य योगी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में केवल कागजों पर ही योजनाएं चलती थी,
आज योगी सरकार में गरीब, श्रमिक, किसान, युवा सभी को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री जी द्वारा संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत डेढ़ सौ श्रमिकों के बालक व बालिकाओं को साइकिल वितरण व श्रमिकों को श्रम कार्ड व स्वीकृति पत्र वितरण किया गया, इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि आज जनपद के 69 हजार 801 असंगठित क्षेत्र के कामगारों एवं निर्माण श्रमिकों के खातों में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ₹500 प्रति माह की दर से 1000 रुपए भरण पोषण भत्ता ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में उपस्थित लाभार्थियों को विस्तार से बताया, इस अवसर पर सभी लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के संवाद कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से देखा गया, इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी भूपेंद्र मिश्र व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट विनय कुमार वर्मा, ब्यूरो चीफ