जल निगम के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के बीच की ग्राम सभा

छतरपुर: जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत छाइकुवा एवम जसगुवा अंतर्गत ग्राम टोरिया व पगराज पुरा में आंगनबाड़ी केंद्र में जल निगम के कर्मचारियों द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जानकारी के मुताबिक पगराज पुरा व टोरिया ग्राम में शत प्रतिशत घरों में बान सुजारा जल समूह प्रदाय योजना अंतर्गत नल कनेक्शन कर दिए गए है,

उसी के तहत जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर भागीरथ (मुकेश)चढ़ार तथा सी पी मैनेजर मनेंद्र कटेरिया ने दोनो ग्रामो में ग्रामसभा का आयोजन कर ग्रामीणों को बताया गया बान सुजारा जल समूह प्रदाय योजना अंतर्गत पगराज पुरा गांव में छत्तीस टोरिया गांव में एक सौ बीस नल कनेक्शन कर दिए गए है । नल कनेक्शन धारियों में जिसमे बी पी एल पात्र परिवार से अमानत राशि बतौर सौ रुपये तथा ए पी एल परिवार से पांच सौ रुपये जमा कराए गए है ।

साथ ही सभी कनेक्शन धारियों को मासिक जल कर के रूप में साठ रुपये प्रदाय करना होगा । ग्राम सभा के उपरांत आंगनबाड़ी परिसर में दोनो जगह पौधरोपण भी किया गया, उक्त बैठक में सचिव नीतू लोधी ,प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक ममता सोनी शिक्षक राकेश असाटी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संपत अहिरवार सहायिका प्रेमबाई लोधी सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।
रिपोर्ट पुष्पेंद्र सिंह चौहान, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top