जानिए कौन है अजय कुमार लल्लू, जिन्हें मिली उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान

उत्तर प्रदेश में हालिया चुनाव में जो कुछ कांग्रेस ने देखा है उसको देखते हुए वापसी के आसार लगभग ना के बराबर ही दिख रहे थे ,लेकिन जिस प्रकार हाल कि सरकार का मनमाना रवैया और जनता में उमड़ रहे आक्रोश का फायदा सभी राजनीतिक पार्टियों अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए उठाना चाहती है ।

वहीं इस होड़ में पहला कदम कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कि कमान अजय कुमार लल्लू को देकर कर दिया है । 

प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किया आसीन
Ajay Kumar Lallu Photo Source Sociel Media


पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित कर दिया है। यूपी की प्रभारी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के करीबी माने जाने वाले अजय कुमार लल्लू को कांग्रेस ने यूपी में अपनी बिगड़ी छवि को सुधारने का जरिया बनाया है। 

यूपी कांग्रेस की नई समिति में पिछली समिति की अपेक्षा काफी कम सदस्य हैं। पिछली समिति में जहां लगभग 500 सदस्य थे, वहीं नई समिति में महज 40 से 45 सदस्य हैं। प्रदेश की हर राजनीतिक गतिविधियों और घटनाओं पर नजर रखने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपनी जो टीम तैयार कर रही हैं, उसमें युवाओं की बड़ी भागीदारी दिख रही है। 



इनके बारेे में कुछ विशेष जानकारियां

नए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू 40 साल के हैं और उनकी टीम के सदस्य भी ज्यादातर 40 से 45 साल की उम्र के ही हैं। ऐसे में देखना होगा कि कांग्रेस की युवा टीम क्या पार्टी का खोया हुआ जनाधार वापस दिला पाएगी। 

अजय, कुशीनगर की तुमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। साल 2012 में पहली बार विधायक चुने गए थे तब उन्होंने भाजपा के नंद किशोर मिश्रा को 5860 वोटों से हराया था, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ती चली गई। 

साल 2017 में भाजपा और मोदी लहर में भी तमकुहीराज की जनता ने उन्हें ही चुना। उन्होंने न केवल अपनी सीट बचाई, बल्कि 2012 चुनाव से भी ज्यादा बड़े अंतर से भाजपा प्रत्याशी को हराया। 

संपादक के बारे में

Scroll to Top