जालौन:- प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना के अंतर्गत इस महीने 20 तारीख से अंत्योदय कार्ड धारकों को मुफ्त में सरकारी गेहूं चावल के अलावा 3 किलोग्राम चीनी का वितरण कराने के लिए पूर्ति विभाग के द्वारा पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। तहसील कालपी के पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में 3 से 14 जून तक राशन की दुकानों से सरकारी गेहूं व चावल का वितरण किया जा रहा है। सभी कोटेदारों को 14 जून तक गतिशीलता से वितरण करने के लिए हिदायत दी गई है एवं सरकारी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है योजना के तहत मुफ्त में बटने वाले गेहूं,
ावल तथा चीनी का सरकारी गोदाम में आवंटन करा लें क्योंकि 20 जून से प्रधानमंत्री कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त में गेहूं चावल का वितरण बीपीएल तथा अंत्योदय कार्ड धारकों को किया जाएगा साथ ही अंत्योदय कार्ड धारकों को 3 किलोग्राम चीनी भी बांटी जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकारी खाद्यान्न की वितरण व्यवस्था की हकीकत को परखने के लिए परासन,कोड़ा किर्रही,गुढ़ा आदि ग्रामों की सरकारी उचित दर विक्रेताओं की दुकानों की चेकिंग की गई। वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी पाए जाने पर कोड़ा किर्रही गांव के कोटेदार की 10 हजार की प्रत्यामूर्ति राशि को जप्त किया गया।
रिपोर्ट अजय बाजपेई,ब्यूरो चीफ

