जालौन: एसडीएम ने इंदिरा पार्क का किया निरीक्षण

कालपी/जालौन:- स्थानीय नगर के बाईपास किनारे स्थित इंदिरा पार्क का रास्ता एवं गंदगी का मामला सुर्खियों में आने के बाद स्थानीय प्रशासन तथा नगरपालिका के अधिकारी सक्रिय हो गए,अधिशासी अधिकारी के साथ उप जिलाधिकारी कौशल कुमार ने स्थलीय निरीक्षण करके सुंदरीकरण कराने की रणनीति बनाई। एसडीएम ने घूम घूम कर सफाई का जायजा लेकर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। 

इसी प्रकार प्रतिमा स्थल के चबूतरे के मरम्मतीकरण तथा मुख्य गेट को सुंदर बनाने के लिए कहा। मालूम हो कि इंदिरा पार्क की कथित उपेक्षा एवं गंदगी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए उच्च अधिकारियों को आगाह किया था। समझा जाता है कि जल्द ही महापुरुषों के नाम से बने पार्क के स्तिथ में सुधार शुरू हो जाएगा।

रिपोर्ट अजय बाजपेई,ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top