जालौन: चिकित्सा अधिकारी ने आयुष काढ़ा का किया वितरण,गिनाए लाभ

कालपी/जालौन:- कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कालपी के चिकित्सक एवं कर्मचारियों के द्वारा अभियान चलाकर दवाइयों का वितरण करके नागरिकों को जागरूक किया गया।
चिकित्सालय में उपस्थित नागरिकों को जागरूक करते हुए चिकित्सा अधिकारी डॉ पूर्णिमा चटर्जी ने कहा कि कोरोनावायरस से बचाव के लिए तथा मानव की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सा बहुत ही असरदार है उन्होंने कहा कि आयुष 64, सेशमनी वटी, आयुक्त अनास्प हरि वटी, आदि आयुर्वेदिक दवाइयां तथा आयुष किट का वितरण किया। इस मौके पर कंपाउंडर प्रमोद पांडेय, अरविंद राठौर,श्रीकृष्ण पुरवार,विनोद कुमार,आविद खान,आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
रिपोर्ट अजय बाजपेई,ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top